Good News : महिला कर्मचारियों को मिलेगा 7 दिन अतिरिक्‍त CL, आदेश जारी

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

भोपाल। सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर (Good News)। उन्‍हें अब 7 दिन का अतिरिक्‍त आकस्मिक अवकाश (CL) मिलेगा। इसका आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। इसकी जानकारी संबं‍धितों को दी गई है।

शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश शासन में कार्यरत महिला कर्मचारियों को यह सौगात दी है। महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त सीएल (आकस्मिक अवकाश) देने की घो‍षणा की है। इसका आदेश सामान्‍य प्रशासन विभाग के उप सचिव गिरीश शर्मा ने 5 जुलाई, 2023 को जारी कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के 11 दिसंबर, 1964 के आदेश के तहत राज्य शासन के कर्मचारियों को 13 दिवस का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (सीएल) दिया जाएगा, जिससे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।