Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : कल इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, जानें वजह

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी चरम पर है। कई जिलों में लू चल रही है। कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश भी हो रही है। इस बीच रांची मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी केंद्र प्रमुख अभिषेक आनंद ने 16 जून को दी।

तापमान में गिरावट संभव

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

17 और 18 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा में देखने को मिलेगा।

19 से 21 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

22 जून को यहां बारिश

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों में गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के मुताबिक 17 जून को पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम के लिए रेल अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर गंभीर लू चल सकती है। सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण लोगों को गर्मी से असहजता महसूस हो रही है। विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

यहां बारिश ओर वज्रपात संभव

17 और 18 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

19 और 20 जून को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

बादल देखकर सतर्क हो जाएं

आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।

16 जून को ये रहा तापमान