भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चर्म रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप, एनीमिया आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

22 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इन सभी का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की देखरेख में सभी को मुफ्त चश्मा और दवाइयां देकर गंतव्य तक छोड़ा जाएगा।