कार और बाईक की आमने-सामने टक्‍कर, चार घायल, दो गंभीर

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। कार और बाईक की आमने-सामने हुई टक्‍कर में चार लोग घायल हो गये। दो की हालत गंभीर है। उन्‍हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना गोमिया बैंक मोड़ गुरुद्वारा रोड पर प्रभात होटल के निकट सोमवार की देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक गोमिया निवासी पवन जयसवाल का पुत्र यश जसयवाल (19) और उसकी दुकान का स्टाफ लखेंद्र मुंडा मोटरसाइकिल से वापस गोमिया बस्ती लौट रहे थे। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही आईइएल निवासी रत्नेश ओझा की ओमनी कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार यश जयसवाल और उसका स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में रत्नेश की पत्नी को भी काफी चोटें आई हैं। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें आईइएल के ऑर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद यश और उसके स्टाफ को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। रत्नेश ओझा की पत्नी को बोकारो भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आईइएल थाना प्रभारी आशीष कुमार अस्पताल पहुंचे। पूछताछ की। बताया जाता है कि पवन जयसवाल की आईइएल गवर्नमेंट कॉलोनी में राशन की दुकान है। वहीं से उसका पुत्र और दुकान में काम कर स्टाफ वापस लौट रहा था। तब यह हादसा हुई। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।