भारत संस्कार ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवसः स्कूल परिसर में किया पौधरोपण, बच्चों ने नृत्य-संगीत में लिया भाग

झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती संस्कार प्ले स्कूल में भारत संस्कार ने पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने अपने संदेश में सम्पूर्ण विश्व को विभिन्न स्तरों से प्रदूषण मुक्त कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मात्र एक दिन पर्यावरण दिवस न मनाकर प्रत्येक दिन विश्व के हर एक प्राणी को सक्रिय होकर इसके प्रति समर्पित होना होगा। इस अवसर पर भारत संस्कार के उपाध्यक्ष सह प्ले स्कूल के डायरेक्टर एसडी प्रसाद ने प्राचार्य उर्वशी मेहता व शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पानी दिया।

बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित चित्र बनाये। साथ ही साथ नृत्य, संगीत, योग खेल का आनंद लिया। मौके पर प्राचार्य उर्वशी मेहता, शिक्षिका कुमकुम, मुनमुन, योग टीचर पम्मी, ड्राइंग टीचर लखन महतो, अर्चना, नृत्य टीचर सुधीर के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन किया। स्टाफ अंजना और सावित्री ने भी अपना सौ प्रतिशत सहयोग किया।