वज्रपात से प्रभावित 8 लोगों को मिलेंगे 2.20 लाख रुपए

झारखंड
Spread the love

  • रांची उपायुक्‍त ने भुगतान की दी मंजूरी

रांची। रांची में प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत पशुओं के प्रभावितों को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रभावितों को क्षतिपूर्ति के लिए सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति दी है।

प्रभावितों को राशि का भुगतान

रांची जिले के 2 अंचलों में वज्रपात से मृत पशुओं के 8 प्रभावितों को सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। इनमें चान्हो अंचल से 6 और लापुंग अंचल से 2 प्रभावित हैं। 8 प्रभावितों के बीच 2 लाख 20 हज़ार की मुआवजा राशि की भुगतान की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गई है।

इन्हें मिलेगी मुआवजा राशि

1. अशोक उरांव (चान्हो अंचल)

2. झाडिया भगत (लापुंग अंचल)

3. गोयंदा उरांव (लापुंग अंचल)।

4. मुकेश कुमार (चान्हो अंचल)

5. सोमरा उरांव (चान्हो अंचल)

6. डिबका भगत (चान्हो अंचल)

7. श्रीमती राधा देवी (चान्हो अंचल)

8. श्रीमती ताबिजा खातून (चान्हो अंचल)

अंचल अधिकारी चान्हो एवं लापुंग को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।