रांची पुलिस ने आधा दर्जन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

झारखंड देश
Spread the love

रांची। रांची पुलिस ने आधा दर्जन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तार सभी उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है। रांची एसएसपी को जानकारी मिली कि यह उग्रवादी, प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों को खाने पीने का सामान पहुंचाने जा रहे थे।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस मामले को लेकर बोलने से बच रहे हैं। गुप्त सूचना पर एसएसपी की स्पेशल टीम के साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दिनेश गोप को सभी राशन पहुंचाने जा रहे थे।