प्रारंभिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि में गड़बड़ी, अब ये आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रारंभिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि गड़बड़ी हुई है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक को मिली है। इसके बाद उन्होंने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। इसकी सूचना सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, रांची-1, 2, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को भी दी है।

रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने 20 अक्टूबर को जारी पत्र में लिखा है कि विभागीय आदेश के अनुसार जिला शिक्षा स्थापना समिति की 27 सितंबर, 2021 को बैठक हुई थी। उसमें लिये गये निर्णय के आलोक में 9 अक्टूबर, 21 को प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि संबंधी आदेश निर्गत कि‍या गया। इस संबंध में कतिपय त्रुटियों की जानकारी प्राप्त हो रही है।

उक्त के आलोक में निर्देश दिया जाता है कि सेवा संपुष्टि सबंधी आदेश एवं संबंधित शिक्षक की सेवा पुस्तिका के अनुसार यदि कोई अंतर/त्रुटि पायी जाती है तो तत्काल संबंधित विवरण के साथ मूल सेवा पुस्तिका कार्यालय को उपलब्ध करायी जाय। ताकि आवश्यक संशोधन संबंधी कार्रवाई की जा सके। त्रुटि निराकरण के बाद ही संबंधित शिक्षक की सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टि अंकित की जाय।