रांची। जेसीआई रांची का उपभोक्ता ट्रेड फेयर ‘एक्सपो उत्सव-2021’ इस बार डिजिटल रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक वर्चुअल स्टाल्स में आयोजित किया जा रहा है। इसमें झारखंडवासी घर बैठे अनेक प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का चयन कर सकते हैं।
जेसीआई रांची के कार्यालय में एक्सपो उत्सव विस्टा-2012 के पोस्टर का विमोचन बुधवार को किया गया। संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल ने सबको बहुत कुछ सिखाया है। इस बार लोगों को मनपसंद स्टाल्स और प्रोडक्ट्स को घर बैठे ही खरीदने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए हमारी वेबसाइट www.expoutsav.com को खोलना है। प्रोडक्ट पसंद कर खरीदारी करनी है।
सह संयोजक राहुल टिबरेवाल ने बताया कि इसमें 100 से भी अधिक स्टॉल्स होंगे। एक्सपो में इंडिया की नामी वाहनों की कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स, कपडे की लेटेस्ट डिजाइन भी उपलब्ध रहेगी। सभी तरह के सामानों पर छूट दी जाएगी। यह झारखंड का पहला वर्चुअल ट्रेड फेयर होगा।
अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि यहां सुई से लेकर कार तक सब एक क्लिक में मिलेगा। लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस नए इसका लुफ्त उठाये। घर बैठे ही खरीदारी करें।
पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में में पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल, गौतम कुमार, अमित खोवाल, महिला विभाग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी, सचिव निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि अग्रवाल, विक्रम चौधरी, शुभम बुधिया, निशांत मोदी, अभिषेक जालान, संकेत सरावगी आदि मौजूद थे। संचालन उदित तुलस्यान ने किया।