बीपीएससी में रांची के अफरोज आलम को मिला 295वां रैंक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के छात्र मोहम्मद अफरोज आलम को 64वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में 295वां रैंक मिला। वह कांके स्थित मिल्लत कालोनी के रहने वाले हैं। उसका चयन राजस्व पदाधिकारी के लिये हुआ है। उसने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

इससे पूर्व अफरोज का छठी जेपीएससी परीक्षा में वित्त सेवा में चयन हो चुका है। उसने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की। वर्तमान में हजारीबाग डिवीजन में कार्यरत हैं। उसने डीएवी बचरा से दसवीं और डीएवी गांधीनगर रांची से 12वीं की परीक्षा पास की। एसएसजीबी कॉलेज भुसावल, महाराष्ट्र से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इनके पिता हाजी अब्दुल रहमान सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी हैं। मां आमना खातून गृहि‍णी हैं। परिवार में तीन बहन एक भाई हैं।

उनकी सफलता पर बीडीओ शिलवंत भट्ट, कांके सेंट्रल अंजुमन कमेटी के सदर अफजल हुसैन, सेक्रेट्री सऊद अंसारी, कोषाध्यक्ष नुरुल होदा, जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, हकिम अंसारी, मौलाना सफीउल्लाह, समाजसेवी शकिल अंसारी, कांग्रेसी नेता सुरेश कुमार बैठा, महताब आलम पप्पू, अंजय बैठा, अब्दुल रहमान, नूर आलम, सलामत अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य ने बधाई दी है।