आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 सितंबर, 2021

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम नहीं करें। दौड़धूप अधिक रहेगी। कोई सूचना मिल सकती है। धैर्य रखें। चिंता और तनाव को हावी नहीं होने दें। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नवीन वस्त्र आभूषण पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

बड़ा काम करने का मन बनेगा। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता और तनाव रहेंगे। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार और मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर नहीं लें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा नहीं दें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम और जमानत कार्य टालें। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा नहीं करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही नहीं करें। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।