train

अब बागडिही स्टेशन पर भी रूकेगी हटिया-पुरी एक्सप्रेस, जान लें टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्र‍ियों के लिए अच्‍छी खबर। अब हटिया-पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की बागडिही स्टेशन पर भी रूकेगी। प्रयोगिक तौर पर 3 महीने के लिए ठहराव दिया गया है।

ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन का बागडिही स्टेशन पर 2 अप्रैल, 2022 से 3 महीने के लिए रूकेगी। इस स्‍टेशन पर ट्रेन का आगमन 20.29 बजे एवं प्रस्थान 20.30 बजे होगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 18452 पुरी’हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन का बागडिही स्टेशन पर 3 अप्रैल, 2022 से 3 महीने के लिए ठहराव होगा। यहां ट्रेन का आगमन 5.46 बजे एवं प्रस्थान 5.47 बजे होगा।