आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस द्वारा लगातार चलाये गए डबल बुल ऑपरेशन का असर दिख रहा है। ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली है। नक्सलियों पर भारी दबाव है। इसके मद्देनजर एक नक्सली पुलिस के सामने छह अप्रैल को सरेंडर कर रहा है।
बतातें चलें कि ऑपरेशन के दौरान लगभग एक दर्जन से ज्यादा बार नक्सली और पुलिस में मुठभेड़ हुई है। दो-तीन जवान घायल भी हुए हैं। वहीं दो-तीन नक्सली मारे गए हैं। कई की गिरफ्तारी हुई है। ऑपरेशन में पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, गोली, बारूद समेत नक्सली उपयोग वाली सामग्री भी हाथ लगी है।
पुलिस की दबिश के कारण उग्रवादी झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं। भाकपा माओवादी का एक नक्सली पुलिस के सामने बक्सी दीपा स्थित पुलिसलाइन में एक बजे आत्मसमर्पण करेगा।