आज रोहित ब्रिगेड से टकराएंगी श्रेयस अय्यर की टीम

खेल देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता का सामना मुंबई से होगा। कोलकाता ने अब तक खेले तीन में से दो मैच जीते हैं तो वहीं मुंबई को अपने दोनों मैचों में हार मिली है। पुणे में होने वाले इस मैच में मुंबई सीजन की पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

मुंबई का पलड़ा भारी

कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए मैचों में अब तक मुंबई ने एकतरफा बढ़त बनाई हुई है। दोनों टीमों के बीच हुए 29 में से 22 मैच मुंबई ने जीते हैं तो वहीं कोलकाता को केवल सात मैचों में जीत मिली है।

मुंबई में दो बदलाव संभव

इस मुकाबले के लिए टीम में बदलाव होना निश्चित है। अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा डेनिएल सैम्स को बाहर करके फैबिएन ऐलन को लाया जा सकता है।

संभावित एकादश

रोहित (कप्तान), किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार, तिलक, पोलार्ड, डेविड, ऐलन, बुमराह, मिल्स, अश्विन और थंपी।

कमिंस को उतार सकती है कोलकाता

पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उन्हें उतारने के लिए दो बदलाव हो सकते हैं। कमिंस को टीम में लाने के लिए सैम बिलिंग्स को ड्रॉप किया जा सकता है। इसके अलावा शिवम मावी को बाहर करके शेल्डन जैक्स को विकेटकीपिंग के लिए लाया जा सकता है।

संभावित एकादश

रहाणे, वेंकटेश, श्रेयस (कप्तान), राणा, रसेल, जैक्सन (विकेटकीपर), नरेन, कमिंस, चक्रवर्ती, उमेश और साउथी। यह मैच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत रात 7:30 बजे से होगी।