दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी अजय कुमार दास ने की। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि‍ पहले से अब तक दुर्गा पूजा धूमधाम और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाना चाहिए। यदि कोई दिक्कत हो तो मुझे, अंचल अधिकारी या थाना प्रभारी को सूचित करें।

थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि दुर्गा पूजा में यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस को फौरन सूचना दें। वैसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगी।

थाना प्रभारी ने सभी पूजा कमिटी के पदधारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए अगर कोई मामला है तो उसे वही समाप्त कर दें। वैसे पुलिस प्रशासन की पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। कई लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा, अनिता देवी सहित अन्य ने भी संबोधन किया।

मौके पर प्रमुख सतेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, उप प्रमुख नारायण यादव, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, कांडी मुखिया विजय राम, घटहुआं कला मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, खुटहेरिया मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया अतिश कुमार सिंह मौजूद थे।

इसके अलावा राजद प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, शशिरंजन दुबे, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक, कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप राम,शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम सहित बड़ी संख्या में पूजा कमेटी के पदधारी व ग्रामीण जनता उपस्थित थे।