भकसो कोयल पुल के नीचे पानी में तैरता मिला वृद्ध का शव, सनसनी

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के भकसो कोयल पुल के नीचे पानी में तैरता हुआ एक वृद्ध का शव मिला। इससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नदी में आये ग्रमीणों ने एक अज्ञात वृद्ध का शव पानी में तैरता हुआ पाया। इसकी सूचना सदर थाना को दी। मौके पर थाना प्रभारी मंटू कुमार एएसआई सुकू सोरेन समेत दल बल के साथ पहुंचे। शव को बाहर निकाला।

पुलिस का मानना है कि शाम के समय गर्मी की वजह से वृद्ध नहा रहा होगा। अनजान होने के कारण पानी की गहराई से उसे मालूम नहीं होगा। इसके कारण डूबने से मौत हो गई होगी। फिलहाल कागजात की जांच और ग्रामीणों से सहयोग से वृद्ध की पहचान कराई जा रही है।