बिहार और झारखंड के सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे लोगों को चूना

अपराध झारखंड
Spread the love

देवघर। लोगों को ठगने वाले सात साइबर अपराधी को देवघर साइबर थाना पुलिस ने बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है। ये लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह का आइडिया इस्‍तेमाल करते थे। उसके पास से 10 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद किया गया। यह मामला झारखंड और बिहार से जुड़ा का है। गिरफ्तार अपराधी झारखंड के देवघर के पथरौल थाना क्षेत्र के रांगा सिरसा, मधुपुर थाना क्षेत्र के बदिया, कोरकोटा बांका और बिहार के चांदन थाना के चांदन गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़े : शर्मनाक : जीते जी नहीं दी सहायता राशि, मौत के बाद हो रही जांच

मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 10 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 25 वर्षीय पवन कुमार दास, 23 वर्षीय चंदन कुमार दास, 27 वर्षीय उत्तम दास, 21 वर्षीय बबलू दास, 28 वर्षीय बाबूलाल दास, 25 वर्षीय राजू दास और 25 वर्षीय हिमांशु वाजपेयी का नाम शामिल है। इस मामले में गिरफ्तार पवन और चंदन सगे भाई हैं। वहीं उत्तम और बबलू के अलावे बाबूलाल और राजू भी सगे भाई हैं।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी उत्तम दास का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में मधुपुर थाना में दर्ज एक मामले में अभियुक्त है। बांका से गिरफ्तार हिमांशु वाजपेयी जियो टेलीकॉम का पीओएस एजेंट है। वह साइबर अपराधियों को कमीशन लेकर सिम उपलब्ध कराता है।

डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं। उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है।

इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।