इस वर्ष मॉनसून में 104 फीसदी तक बारिश का अनुमान

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। इस वर्ष मॉनसून में 104 फीसदी तक बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा 2021 का पूर्वानुमान जारी करते हुए यह संकेत दिये हैं। मई के अंतिम सप्ताह में विभाग अपडेट पूर्वानुमान जारी करेगा।

विभाग के मुताबिक देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की (जून से सितंबर) वर्षा सामान्य (दीर्घावधि औसत LPA के 96-104%) रहने की संभावना है। मात्रात्मक रूप से 5% मॉडल त्रुटि के साथ मॉनसून की वर्षा दीर्घावधि औसत के 98% रहने की संभावना है। वर्ष 1961 से 2010 तक की अवधि के लिए समूचे भारत में ऋतु की वर्षा का दीर्घावधि औमत 88 सेंटीमीटर है।

विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में तटस्थ एनसो (ENSO) स्थितियां प्रचलित है। हिंद महासागर में तटस्थ आईओडी (IOD) स्थितियां प्रचलित है। नवीनतम वैश्विक मॉडल का पूर्वानुमान दर्शाता है कि आगामी मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ एनसो (ENSO) स्थितियां भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में जारी रहने की संभावना है। हिंद महासागर में नकारात्मक आईओडी (IOD) की स्थितियां विकसित होने की संभावना है।

प्रशांत और हिंद महासागर में समुद्र सतह तापमान (SST) स्थितियों का भारतीय मॉनसून पर प्रबल प्रभाव माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रशांत और हिंद महासागर में समुद्र सतह तापमान स्थितियों के विकास का सावधानीपूर्वक निरीक्षण कर रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) दूसरे चरण के पूर्वानुमान के रूप में 2021 की मई के अंतिम सप्ताह में अपडेट पूर्वानुमान जारी करेगा। अप्रैल के अपडेट पूर्वानुमान के साथ-साथ जून के वर्षा के पूर्वानुमान और भारत के चार वृहत भौगोलिक क्षेत्रों में ऋतुनिष्ठ (जून से सितंबर) वर्षा के लिए पूर्वानुमान जारी करेगा।