रविदास जयंती पर महिला सशक्तिकरण को लेकर हुए कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास मनाई गई। प्रखंड के साड़म, होसिर, गंझूडीह, कोठीटांड, चतरोचट्टी सहित अन्य जगह पर गुरु रविदास की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर क्लब साड़म पूर्वी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हुए शोभायात्रा भी निकाली गयी।

प्रखंड के गंझूडीह ग्राम में महिला समिति ने गुरु रविदास जयंती मनाई। इस अवसर महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। महिलाओं ने अलग-अलग 10 समूह बनाकर भारतीय समाज की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। बाद में इसे मंच पर विस्तार से लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि कि‍सी महापुरुष की जयंती महिलाओं के द्वारा मनाई जा रही है। महिलाओं ने कहा कि‍ यह महिला और पुरुष समानता की अनोखी मिसाल है। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

होसिर एवं चतरोचट्टी में शोभायात्रा निकालकर रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गंझूडीह में महिला समिति की उर्मिला, रेणुका, इंदु, प्रिया, मालती, स्वेता सहित अन्य महिला मौजूद थी।

होसिर के बगिया टोली में भी संत रविदास की जयंती पर विभिन्न वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामानंद रविदास, रामकिशुन रविदास, दीपक रविदास, जयप्रकाश रविदास, प्रभु राम,धनजंय रविदास, भागीरथ रवि, कपिलदेव राम सहित कई लोग मौजूद थे।