गोस्‍सनर कॉलेज में प्राचार्य सहित तीन रिटायर, दी गई विदाई

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ एक्‍का रिटायर हो गये। उन्‍हें कॉलेज में शनिवार को विदाई दी गई। डॉ एक्का ने 1 अगस्त, 1980 को कॉलेज में अंग्रेजी विभाग में व्याख्याता के पद पर योगदान किया था। 30 नवंबर, 2007 से 28 फरवरी, 2021 तक कॉलेज के प्राचार्य के पद पर रहे। प्राचार्य ने स्टाफ फंड की तरफ से दी जाने वाली राशि‍ इमरजेंसी मेडिकल फंड के लिए दान किया।

इनके साथ हीं रसायन शास्त्र विभाग के प्रो उत्तम कुमार मित्रा भी सेवानिवृत्त हुए। करीब 42  वर्षों तक इन्होंने कॉलेज की सेवा की। वे विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। हेड अकाउंटेंट सुदर्शन कीड़ो भी सेवानिवृत्त हुए।

इस मौके पर शासी निकाय के सचिव प्रेमानंद सोरेन, डॉ इआर टुडू, डॉ पुष्कर नाथ, डॉ पीके डेविड, डॉ अमरेंद्र ठाकुर, स्नेहलता एक्का, न्यूटन तिर्की, रत्न चन्द्रा, सुदर्शन कीड़ो, विज्ञान संकाय के डीन डॉ एसआर महतो, कला संकाय की डीन डॉ रानी तिर्की, वाणिज्य संकाय के डीन और वर्सर डॉ रॉयल डांग भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के प्रो विनय जॉन ने किया। स्टाफ के सचिव डॉ पीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद मानव शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ एसके मुर्मू ने किया।