समर्पण शाखा के पहले रक्‍तदान शिविर में 11 यूनिट खून जमा

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के सत्र 2024-25 के पहले रक्तदान शिविर का आयोजन 28 अप्रैल को नागरमल मोदी सेवा सदन में किया गया। इसकी शुरुआत शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने ख़ुद रक्तदान कर कि‍या। शिविर में 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

विनीता ने कहा कि रक्तदान हर एक मनुष्य को करना चाहिए। रक्त मशीनों से नहीं बनाई जा सकती है। इसे एक इंसान ही दूसरे इंसान को दान कर सकता है। रक्‍तदान को महादान कहा गया है।

रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल ने सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया। कहा कि इंसान रक्तदान कर के दूसरे इंसान को जीवनदान दे सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि कोशिश होगी कि इस साल भी रक्तदान में समर्पण शाखा एक नया कीर्तिमान हासिल करे।

मीडिया सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल प्रबंधन की शिखा का पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर सचिव शुभा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8