अगस्‍त में 132 सीसीएल कर्मी सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय, रांची में सम्मान समारोह का आयोजन 31 अगस्‍त को किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को विदाई दी गई। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया।

सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से 132 कर्मी सेवानिवृत्‍त हुए। समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में महाप्रबंधक (सिविल) राजेश मोहन, सीएमओ डॉ राजीव कुमार जायसवाल, मैट्रन ए-1 श्रीमती सुनीता रवि, ड्राइवर अबनिधर मुखर्जी, डुप्लीकेट/जेरॉक्स ऑपरेटर गोवर्धन राम, वार्ड परिचारक श्रीमती तुलसी केरकेट्टा शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि सीसीएल की प्रगति में प्रत्येक कर्मी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने अनुभव, मेहनत और प्रतिबद्धता से सीसीएल को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान और अनुभव कंपनी की अमूल्य धरोहर हैं।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *