
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। समाज में होने वाले अपराध और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिशुनपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय करचा में जागरुकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशा, बाल सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गयी। पुलिस ने बच्चों को जागरूक नागरिक बनने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी गयी।
जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए डायल-112 और साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गयी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है, ताकि ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई समय रहते की जा सके।
इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस ने मद्यनिषेध के प्रति जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि अंधविश्वास और कुरीतियां समाज के विकास में बाधक हैं। इनके कारण कई बार निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ऐसी घटनाओं का विरोध करना और पुलिस को सूचना देना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।
बच्चों को यौन अपराधों से बचाव, बाल संरक्षण, अनाथ बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण तथा मजदूर निबंधन से संबंधित जानकारी भी दी गयी। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, अपराध या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर चुप न रहें, बल्कि शिक्षक, अभिभावक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। बिशुनपुरा थाना पुलिस ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाये जायेंगे, ताकि बच्चों और आम लोगों को अपराध से बचाव के साथ उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी मिल सके।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

