स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में नवरात्रि पर गरबा उत्सव का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक दिव्य गरबा नृत्य उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम से पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की जीवंत प्रस्तुति रही। छोटे-छोटे बच्चों ने मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक के नौ रूपों को धारण कर मंच पर महिषासुर संहार से लेकर रक्तबीज वध तक की लीलाओं को बखूबी जीवंत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात बच्चों द्वारा मां अम्बे की आराधना में गरबा नृत्य की मनमोहारी प्रस्तुति दी गई। इस भक्ति-उत्सव में शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ गरबा कर मां अम्बे के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की।

पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और गरबा की धुन पर पूरा प्रांगण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय  की प्रधान अध्यापिका ने सभी बच्चों और शिक्षकों के इस सुंदर प्रयास की सराहना की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *