बरही सुपर लीग फाइनल 18 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम सुदेश महतो

झारखंड खेल
Spread the love

  • विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता को ₹31,000 का नकद पुरस्कार

हजारीबाग। बरही सुपर लीग युवा आजसू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे बरही के रसोइया धमना चकुरा मैदान में खेला जाएगा। फाइनल में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे। आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

युवा आजसू के प्रदेश संयोजक विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता टीम को ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। दर्शकों को खिलाड़ियों के कौशल, संघर्ष और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

युवा आजसू के राज्य संयोजक विकास सिंह ने बताया कि बरही सुपर लीग केवल एक फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देने की एक पहल है।

खेल युवाओं को नशा और भटकाव से दूर रखकर उन्हें सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है, और ऐसे टूर्नामेंट गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

बरही सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि‍ दर्शकों की मौजूदगी खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊंचाई देती है और आयोजन की गरिमा बढ़ाती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *