CIP में नशा मुक्त खुशहाल भारत अभियान को लेकर हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके स्‍थि‍त केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (CIP) में ‘नशा मुक्त खुशहाल भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘नशे को कहें ना’विषय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ. वीके चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की पहल प्रोफेसर (मनश्चिकित्सा विभाग) डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी द्वारा की गई।

इस अभियान के अंतर्गत CIP के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के संदेश का प्रसार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों, मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव और नशे की रोकथाम में व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया गया। इस पहल ने नशे के विरुद्ध जन-जागरुकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान ने इस पहल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन, मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न विकारों की रोकथाम तथा नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का समापन नशे के विरुद्ध जागरुकता फैलाने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *