बीआईटी मेसरा की टीम ‘सुप्रा एसएई इंडिया-2026’ में लेगी हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा की फॉर्मूला स्टूडेंट टीम ‘टीम सृजन’ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘सुप्रा एसएई इंडिया-2026’ के नए संस्करण में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रतियोगिता में देश भर के इंजीनियरिंग छात्र फॉर्मूला-स्टाइल रेसिंग कारें डिजाइन करते हैं, उनका निर्माण करते हैं। ट्रैक पर रेस करते हैं।

झारखंड की सबसे पहली और पुरानी फॉर्मूला स्टूडेंट टीम होने का गौरव प्राप्त करने वाली इस टीम ने ‘फीनिक्स’ नाम की एक बिल्कुल नई कार तैयार की है, जिसे बनाने में लगभग एक साल की कड़ी मेहनत लगी है।

टीवीएस, ऑब्जेक्टिफाई, बीआईटी मेसरा, कुंदन लाल एंड संस, पीवीयूएन और एसएन कर्व इंडस्ट्रीज जैसे प्रायोजकों के सहयोग से बनी यह शानदार कार 2 सितंबर 2026 से नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर रफ्तार भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश जैन, डीन (छात्र मामले) डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और एसोसिएट डीन डॉ. डीके उपाध्याय ने टीम के कैप्टन प्रांशु और उनके पूरे ग्रुप को इस बड़े आयोजन के लिए बधाई दी। शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *