उषा मार्टिन फाउंडेशन की पहल : हरातु में नवनिर्मित जतरा अखाड़ा हॉल और सुविधाओं का उद्घाटन

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से हरातु स्थित जतरा अखाड़ा पूजा स्थल पर नवनिर्मित हॉल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का उद्घाटन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उषा मार्टिन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

उषा मार्टिन के वरिष्ठ अधिकारी मनीष अग्रवाल और एचआर हेड एनएन झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय समुदाय को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने और धार्मिक-सामुदायिक आयोजनों में काफी सहूलियत मिलेगी। फाउंडेशन सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

फाउंडेशन के सचिव डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज की जरूरतों के अनुरूप स्थायी और उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सिलवाई पंचायत की मुखिया नूतन पाहन ने इस सराहनीय कार्य के लिए उषा मार्टिन फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से प्रिया बागची, बरुण कुमार, संगीता कुमारी तथा हरातु गांव से पंचायत समिति सदस्य अरविंद लोहरा, ग्राम प्रधान गोपाल मुंडा, मंटू पाहन, झुमू देवी, रीता देवी, लूसिया सांगा, आकाश पाहन, अनुप पाहन, पवन मुंडा, सोनिया देवी, मनीषा टोप्पो एवं कुनाल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *