- नन्हे तैराक और जेएसएसपीएस के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया सम्मानित
रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 14 मई को सीसीएल की जारंगडीह परियोजना एवं संशोधित माइन क्लोजर प्लान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पुनर्वास, स्थानीय जनकल्याण और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।
मंत्री ने कथारा क्षेत्र स्थित सीसीएल के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वहां संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्थानीय युवाओं से संवाद किया। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिया।
मंत्री ने कहा कि सरकार कोयला क्षेत्र में आधुनिक, पारदर्शी एवं सतत विकास आधारित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
सीसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत संचालित यह केंद्र स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद वर्गों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
सीसीएल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक से पूर्व मंत्री ने रांची के तैराक 7 वर्षीय इशांक सिंह को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल से संचालित झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के तीन अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों विकास उरांव, कुमारी रिष्टी राज एवं चंदा कुमारी को भी सम्मानित किया।
सीसीएल मुख्यालय में मंत्री के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारी, सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक(तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों और विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्पादन, परियोजनाओं की प्रगति, सुरक्षा, सीएसआर गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

