चीनी के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक, ये बड़ी वजह आई सामने

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी है। देश में चीनी की कीमतों को काबू में रखने के लिए इसके एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करना और महंगाई को रोकना है।

दरअसल, इस साल मानसून और अल नीनो के प्रभाव के कारण गन्ने की पैदावार कम होने की आशंका है।

अनुमान है कि 2025-26 के सीजन में चीनी का उत्पादन घटकर 275 लाख टन रह सकता है, जबकि देश की खपत लगभग 280 लाख टन है।

ऐसे में अगर एक्सपोर्ट जारी रहता, तो देश में चीनी की भारी कमी हो सकती थी और कीमतें आसमान छूने लगतीं।

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी उन शिपमेंट्स पर लागू नहीं होगी, जिनकी लोडिंग 13 मई से पहले शुरू हो चुकी थी या जो कस्टम अधिकारियों को सौंपे जा चुके थे।

इसके अलावा, दूसरे देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए सरकार विशेष अनुमति पर एक्सपोर्ट की इजाजत दे सकती है।

यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को कोटा के तहत होने वाला एक्सपोर्ट भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *