बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्‍या में BJP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और उनके निजी सहायक (PA) थे।

सीबीआई ने सागर सोनकर और साहिब सोनकर नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पहले चंद्रनाथ रथ की टीम में ही उनके साथ काम करते थे। वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे।

गत 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के पास जेसोर रोड पर चंद्रनाथ रथ की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे कार से अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुई थी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या की यह साजिश दिसंबर, 2025 से रची जा रही थी। गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने ही इस हत्या के लिए कथित तौर पर शूटर्स (अपराधियों) को किराए पर लिया था, उन्हें पैसे मुहैया कराए थे और रसद (लॉजिस्टिक्स) का इंतजाम किया था।

सीबीआई की शुरुआती जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर यह बात सामने आई है कि आरोपी सागर सोनकर लैंडलाइन के जरिए किसी विरोधी राजनीतिक दल के दफ्तर के भी संपर्क में था। इसके अलावा, ये दोनों आरोपी पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं। बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे।

सीबीआई इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक रंजिश या बड़ी साजिश तो नहीं थी। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में सीबीआई इससे पहले भी उत्तर प्रदेश और बिहार से कई अन्य शूटर्स और बिचौलियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *