रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ डीएन सिंह बनाये गये हैं। विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय कॉलोनी में पिछले 51 वर्षों से बहुत धूमधाम से शारदीय दुर्गोत्सव मनाया जाता है। उत्सव का यह 52वां वर्ष है।
दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के दुर्गा मंडप में विश्वविद्यालय कर्मियों की हुई बैठक में वर्तमान वर्ष के लिए नई समिति का चयन किया गया। डॉ राकेश कुमार सक्सेना को महासचिव और दीपू उपाध्याय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रो डीके रूसिया एवं भोगेंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष, डॉ सुधीर कुमार सिंह को सचिव, डॉ अरविंद कुमार सिंह को सह सचिव तथा राकेश कुमार सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
धर्मेंद्र रावल, अदीप कुमार सिंह, डॉ एसके पांडेय, संजय कुमार यादव, कुमार पंकज, अभय कुमार वर्मा, आलोक मेहता, सदानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह सहित 20 लोग कार्यकारिणी समिति में रखे गए हैं।
बैठक में कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा। बैठक में विश्वविद्यालय कर्मियों से दुर्गोत्सव के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने और उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की गई।
रांची कृषि महाविद्यालय परिसर में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1975 में प्रो एनसी दास, एसएन दास, डॉ एसएसपी वर्मा, डॉ डीके झा, डॉ बीएन प्रसाद, नारायण चक्रवर्ती, जीतेन्द्र झा आदि लोगों द्वारा की गयी थी।
इस परम्परा को डॉ केडी सिंह, डॉ बीपी सिंह, डॉ केके प्रसाद, डॉ उमेश चौधरी, प्रकाश कुमार आदि लोगों ने आगे बढ़ाया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिसर की महिलायें और बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।
सप्तमी, अष्टमी और नवमी को खीर एवं खिचड़ी के प्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है। अतीत में विश्वविद्यालय में पढ़नेवाले, काम करनेवाले और परिसर में रहनेवाले लोग दूरदराज के क्षेत्रों से भी काफी संख्या शामिल होने आते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

