परिसीमन के खिलाफ 11 अप्रैल को रैली करेगा आदिवासी छात्र संघ

झारखंड
Spread the love

सिमडेगा। आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय समिति की बैठक सिमडेगा, सामटोली के विकास केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता आलोक बागे ने की। इसमें आदिवासी छात्र संघ के इतिहास पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल, 2026 को परिसीमन के खिलाफ रैली की जाएगी। इससे पहले सिमडेगा में परिसीमन के खिलाफ रैली होगी।

बैठक में आरक्षण, स्थानीयता, बैकलॉक की मांग के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। सिमडेगा जिला में जल्द छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की। राज्य में रोजगार के लिए सरकार से मांग की।

बैठक में अध्यक्ष सतीश भगत, उपाध्यक्ष सुरेश टोप्पो, प्रवक्ता सुशील कुमार मिंज, बेलखस कुजूर, प्रदीप टोप्पो, अनमोल तिर्की, जॉनसन ख़लखो, अजय सुरीन, अलेक्स केरकेट्टा, आनंद सोरेन, संजय महली, अनुपम कुजूर, हेमंत बाड़ा, फ्लेक्स मिंज, अंजनी कुमारी रीमा तिर्की, सरिता लकड़ा, नीतू समद एवं रवि प्रधान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK