- मतदाता सूची से षड्यंत्र के तहत नाम काटने का हो रहा काम
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एसआईआर में गड़बड़ी करने का आरोप भाजपा पर लगाया है। मोर्चा की जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिव मो शरीफ अंसारी के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त ज्ञापन सौंपा। विशेष समुदाय, पिछड़े, दलित मतदाताओं का नाम साजिश के तहत मतदाता सूची से हटाने के प्रयास के खिलाफ सख्त कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में झामुमो नेताओं ने कहा है कि 1 सितंबर, 2026 को रंका प्रखंड के ग्राम-खपरी एवं दमारन में भाजपा समर्थित कार्यकर्ता/नेता शिव प्रसाद सोनी एवं नन्दलाल यादव द्वारा भाजपा के चुनाव चिह्न वाले थैले में फॉर्म प्रपत्र-7 (नाम हटाने संबंधी फॉर्म) रखकर 269 मतदाताओं के नाम हटाने के उद्देश्य से बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा था। ग्रामीणों को जानकारी मिलने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामे के उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
इसके अतिरिक्त, रंका प्रखंड के कटरा पंचायत (पुराना बूथ संख्या 354, 355) में भी भाजपा बीएलओ 2 द्वारा भारी संख्या में प्रपत्र-7 जमा कराकर बीएलओ से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया, जिसे बीएलओ ने अस्वीकार कर दिया।
पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से विशेष समुदाय, दलित पिछड़े और ग्रामीण मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इससे आम जनता में भारी आक्रोश एवं भय का माहौल है।
झामुमो जिला कमेटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस षड्यंत्र में शामिल दोषियों पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए, अन्यथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी और जन-असंतोष की संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

