छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : विनोद पांडेय

झारखंड
Spread the love

  • इं‍डि‍या गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

रांची। छात्रों के मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेता शामिल रहे।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि गठबंधन छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार और उनकी समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। हालांकि, छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुलाकात के बाद मीडिया को गठबंधन नेताओं ने कहा कि छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशीलता है। उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक आंदोलन का सम्मान किया जाना चाहिए। अराजक तत्वों के साथ कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और असामाजिक तत्वों को अलग-अलग चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके लिए मुख्य सचिव को वीडियो फुटेज भी सौंपे गए हैं, ताकि प्रमाण के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

गठबंधन ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक तत्वों द्वारा आंदोलन को भटकाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी छात्र की संलिप्तता अराजकता में पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नेताओं ने सीआईडी जांच की गति तेज करने, परीक्षा से जुड़े मामलों—विशेषकर सीजीएल में पारदर्शी और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी व पूछताछ जारी है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 48 घंटे के भीतर अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और छात्रों का भरोसा कायम रहे। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि छात्र आंदोलन के घटनाक्रम से पहले ही सीआईडी ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। नेताओं के मुताबिक, जेपीएससी अध्यक्ष समेत दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने सीजीएल समेत परीक्षा से जुड़े अन्य मामलों में भी जांच और कार्रवाई की गति तेज करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय, विधायक विकास मुंडा, विधायक एमटी राजा, विधायक सुदीप गुडिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा, विधायक ममता देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर। राजद के मनोज पांडेय, आबिद अली भी शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *