Jharkhand Weather : 5 सितंबर को यहां होगी भारी बारिश, कल से ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। राज्‍य के कई जिलों में गुरुवार को अच्‍छी बारिश हुई। 5 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 अगस्‍त, 2026 को दी।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 4 से 7 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 4 से 9 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 5 सितंबर को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *