ऐतिहासिक श्री मदनमोहन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कल, राज्यपाल मुख्य अतिथि 

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदनमोहन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और पूर्व सांसद डॉ रविंद्र पांडेय होंगे।

शाम छह बजे राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत एवं अभिनंदन मंदिर समिति के संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी, अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी एवं मंदिर समिति के पदधारी करेंगे। इसके बाद राज्यपाल अन्य अतिथियों सहित भगवान का दर्शन करने के उपरांत विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

इस मौके पर राज्यपाल एवं अन्य अतिथि “श्री मदनमोहन स्वामी स्तुति” का लोकार्पण भी करेंगे। प्रसिद्ध कलाकार विपुल नायक की टीम भजन एवं नृत्य की प्रस्तुति करेगी।

इसके आयोजन के लिए मंदिर समिति के सचिव मनोज नारायण तिवारी, गोपाल नारायण तिवारी, विनय तिवारी, मनोहर तिवारी, प्रेम तिवारी सहित अन्य पदधारी लगे हुए हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *