Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान ‘अर्नब’ बन गया है। इसका प्रभाव झारखंड में भी दिखने लगा है। इसके कारण कल यानी 29 अक्टूबर से कई जिलों में तबाही मच सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 अक्टूबर, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। राज्य में 29 और 30 अक्टूबर को राज्य में लगभग सभी जगहों पर बारिश होगी। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
यहां चलेगी आंधी
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य के शेष हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
यहां बहुत भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

