लगातार दूसरे महीने घटी गैस सिलेंडर की कीमत

नई दिल्ली देश बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्‍ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कटौती की है। इसके तहत कमर्शियल (व्यवसायिक) गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। 

राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। अब इसकी कीमत घटकर ₹2,728 रह गई है।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 209 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद नया दाम ₹2,872.50 हो गया है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी इसी के अनुरूप लगभग 180 से 200 रुपये तक की कमी की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर

आम जनता के इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर पहले की तरह अपने तय पुराने दामों पर ही मिलते रहेंगे। 

इन्‍हें मिलेगी राहत

लगातार दूसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। जुलाई में भी इसकी कीमतों में अच्छी-खासी कमी की गई थी। लगातार घट रहे दाम से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी वित्तीय राहत मिली है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *