- बच्चों और बुजुर्गों के बीच बांटी गईं खुशियां
लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश पर रविवार को डालसा, लातेहार के तत्वावधान में स्थानीय चिल्ड्रेन होम (बाल गृह) और ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य इन आवासों में रह रहे बच्चों और बुजुर्गों के जीवन में त्योहार की खुशियां बिखेरना था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए-सह-अवकाशकालीन न्यायाधीश, लातेहार सुनील दत्त द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम सह प्रभारी सचिव डीएलएसए कुमारी जीव एवं प्रभारी न्यायाधीष-सह-एसडीजेएम प्रणव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके साथ डालसा के कर्मचारी और पारा लीगल वालंटियर्स भी इस उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ओल्ड एज होम के बुजुर्गों और चिल्ड्रेन होम के बच्चों के बीच मिठाइयां, गिफट, मोमबत्तियां, दीये और रंगोली सेट सहित विभिन्न उपहारों का वितरण किया गया। त्योहार की सामग्री और उपहार पाकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।
पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
दीपावली के इस पावन अवसर पर चिल्ड्रेन होम के बच्चों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता एवं वृद्धाश्रम में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कलात्मक सोच और रंगों के माध्यम से त्योहार की सुंदर आकृतियां उकेरीं।
पेंटिग प्रतियोगिता में राजवीर कुमार को पहला, पीयुष उरांव को दूसरा एवं विकास उरांव को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रभारी प्रधान जिला जज सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग, बुजुर्गों और बच्चों के साथ त्योहार मनाना विधिक सेवा प्राधिकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण और पीएलवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

