सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

झारखंड
Spread the love

  • बच्चों ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बांटी खुशियां

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

दीपावली उत्सव के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों ने पारंपरिक रंगोली के साथ-साथ ‘टेक रंगोली’ (आधुनिक तकनीक और कला का समन्वय), टेराकोटा और पॉट पेंटिंग, लालटेन निर्माण, लिप्पन कला और दीये तैयार किए।

बच्चों ने प्राकृतिक फूलों से मनमोहक पुष्प सज्जा की। वहीं, ‘फायरलेस कुकिंग’ (बिना आग के व्यंजन बनाना) के जरिए टीम वर्क और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता सीखी।

पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मानव आकृतियों के माध्यम से दीपक की सुंदर आकृति बनाकर एकता और सामूहिकता का संदेश दिया। साथ ही, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दीपावली के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने परिसर से बाहर जाकर राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आरा और महिलांग के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल बॉक्स और अन्य लेखन-सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में सहानुभूति और सेवाभाव का विकास हुआ।

इस आयोजन पर प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर देते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *