दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर नदी में समा गई कार, 4 की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। दिल को दहला देने वाली खबर उत्तराखंड से आई है, जहां उत्तरकाशी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे चार लोगों की मौत हो गयी। गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के पर्यटकों का वाहन गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और सीधे नदी में समा गया। इस भीषण हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानें पूरी घटना

  • घटना और समय: यह हादसा गुरुवार सुबह गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर हुआ। वाहन में गुजरात के छह पर्यटक और एक स्थानीय चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।
  • बचाव अभियान: सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। नदी किनारे से चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।
  • मृतकों के नाम:
    • अशोकबेन पटेल (49 वर्ष) – कटारगाम, सूरत, गुजरात
    • रुतिका अशोकभाई पटेल (19 वर्ष) – कटारगाम, सूरत, गुजरात
    • घनश्यामभाई सरवालिया (32 वर्ष) – गुजरात
    • सुरेंद्र सिंह (वाहन चालक) – हरिद्वार
  • घायल:
    • वेदांत अशोकभाई पटेल (17 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात) का अस्पताल में इलाज जारी है।
  • लापता यात्री:
    • सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45 वर्ष, सूरत) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34 वर्ष, सुरेंद्रनगर, गुजरात) की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *