नीरजा सहाय डीएवी के छात्रों ने जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर मनाई दीपावली

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के एसएसआर क्लब की ओर से धनतेरस के पावन अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना से प्रेरित एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के निकट रिक्शा चालकों के बीच फल, मिठाइयां, दीपक, बाती एवं तेल आदि का वितरण किया।

विद्यार्थियों ने रिक्शा चालकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने कार्यों के माध्यम से यह प्रेरक संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता केवल स्वयं खुशियां मनाने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी प्रसन्नता एवं आशा का दीप प्रज्वलित करने में है।

प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, करुणा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का विकास करना भी है। इस प्रकार के रचनात्मक प्रयास बच्चों को एक संवेदनशील, जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *