- जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
रांची। गोस्सनर कॉलेज परिसर स्थित गोस्सनर सभागार में 6 नवंबर को सांस्कृतिक समिति की ओर से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ज्योति टोप्पो उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की प्रमुख डॉ. मीना तिर्की सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति टोप्पो ने कहा कि झारखंड की धरती वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महान क्रांतिकारियों की भूमि रही है। भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर और बुद्धु भगत जैसे वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान आज भी लोगों को प्रेरित करता है। झारखंड के इतिहास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
डॉ. ज्योति टोप्पो ने विद्यार्थियों को इन महान वीरों के जीवन से प्रेरणा लेने और अपनी संस्कृति, परंपरा, विरासत और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। कार्यक्रम में डॉ. मृदुला खेस ने धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रोफेसर सलमा केरकेट्टा ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर डॉ. ईवा एम. हंसदक, डॉ. हेमंत टोप्पो, डॉ. योताम कुल्लू, डॉ. ध्रुपद चौधरी, डॉ. अब्दुल, प्रो. अनुपमा पूर्ति, प्रो. श्वेता लकड़ा, प्रो. मीना सुरीन, प्रो. आलोक डुंगडुंग और प्रो. जोलेन सोय सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

