आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के डहुटोली स्थित अपने आवास में शुक्रवार को आदिवासी नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। बताया जाता है कि निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान यह कदम उठाया। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की थी।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले निशा भगत ने दोपहर 12:09 बजे पिठोरिया थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ उनके आवास पहुंचे।

पुलिस ने उन्हें फंदे से उतारकर आनन-फानन में कांके जनरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। रिम्स में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,आईपीएस साक्षी जमुआर,डीएसपी अमर पांडेय, कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय और ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने भी आवास पहुंचकर जांच की। निशा भगत मूल रूप से गुमला की रहने वाली थीं। उनके पिता गुमला के डीएसपी रोड में रहते हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *