अमृतसर। पंजाब के राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन के चार डिब्बों (कोच) में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। यह घटना इस वजह से भी बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि ठीक पिछले साल 18 अक्टूबर को इसी अंबाला-लुधियाना रेलवे रूट पर सरहिंद के पास अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी।
दोनों ही घटनाएं त्योहारी सीजन (दिवाली और छठ) के दौरान हुई हैं, जब हजारों की संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में यात्रा करते हैं।
एक ही रूट पर और त्योहारी भीड़-भाड़ वाले समय में लगातार दूसरी बार ट्रेन में आग लगने की घटना ने रेलवे सुरक्षा और रखरखाव पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रेलवे की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। फिलहाल रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

