लव मैरेज के 11 साल बाद पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। युवक ने युवती के साथ लव मैरेज किया था। शादी के 11 साल बाद युवक ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि महिला का शरीर जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में गुरुवार सुबह घटी।

गांव वालों के मुताबिक, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने दो बच्चों (7 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी) को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। घर से धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सुखबीर ने करीब 11 साल पहले सोनम (30 वर्ष) से प्रेम विवाह किया था। वह हरियाणा के हिसार में एक निजी नौकरी करता है। करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था।

सुखबीर को अपनी पत्नी के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग का शक था। दो दिन पहले उसने पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते पकड़ लिया था, जिसके बाद घर में भारी विवाद हुआ।

आरोप यह भी कि 4 साल पहले सोनम ने एक युवक संग घर छोड़ दिया था। कई दिन बाद वापस आई थी। तभी से रिश्ते में खटास चल रहा था।

अवैध संबंध को लेकर छिब्बरमऊ के सिकंदरपुर पुलिस चौकी में दो दिन पहले दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। कई घंटों की बातचीत के बाद सोनम अपने पति के साथ रहने और उस रिश्ते को खत्म करने पर सहमत हो गई थी।

इसी बीच, खबर है कि समझौते वाली शाम ही उस स्थानीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। हालांकि, इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

गुरुवार सुबह दंपति के बीच फिर से बहस हुई। इसके बाद सुखबीर गुस्से में घर से निकला। करीब आधा घंटे बाद बोतल में पेट्रोल लेकर लौटा। उसने सोनम को कुर्सी से बांधा, पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ एसएचओ कपिल दुबे और कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया।

एसपी और एसएचओ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को कुर्सी से बांधकर जलाया गया है। वजह चरित्र शंका है।

आरोपी पति सुखबीर फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *