टिकटॉकर शम्सू बीवी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 13 लाख फॉलोअर्स, जनाजे में पहुंचे सिर्फ इतने

दुनिया
Spread the love

कराची। पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉकर 28 वर्षीय शम्सू बीवी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया नाम आयशा गिलामना था। यह दर्दनाक हादसा 14 अगस्त को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित टैक्सिला शहर में हुआ।

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, शम्सू बीवी अपने 15 वर्षीय भाई और बहन असीमा के साथ कार में जा रही थीं। इस दौरान एक पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गर्दन में गोली लगने के कारण शम्सू की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बहन असीमा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

शम्सू बीवी के पिता फजल साहिबजादा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना से ठीक पहले शम्सू को काशिफ (उर्फ काशी) नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने उसे तुरंत घर के बाहर बुलाया। इसके बाद शम्सू अपनी बहन और भाई के साथ कार में निकली थीं।

पिता का आरोप है कि शम्सू का कौसर और जावेद (उर्फ शाहीन) नाम के दो व्यक्तियों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन को लेकर शम्सू को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में इस्लामाबाद पुलिस से भी की थी। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

टिकटॉक पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली शम्सू बीवी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक और पहलू चर्चा का विषय बन गया है। लाखों ऑनलाइन चाहने वालों के बावजूद उनके अंतिम संस्कार (जनाजे) में सिर्फ 10 से 12 लोग ही शामिल हुए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *