हथियार की तलाश में पुलिस ने मारा छापा, अलमारी खोलते ही उड़े होश

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित तिली तिगड्डा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अवैध हथियार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस जिस घर में असलहा ढूंढने गई थी, वहां हथियार तो नहीं मिला, लेकिन अलमारी से ऐसा कुछ मिला कि होश उड़ गए।

वायरल फोटो से मिला सुराग

पुलिस को सोशल मीडिया पर एक युवक की बंदूक के साथ फोटो वायरल होने और अवैध हथियार रखे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। यह सूचना दिवंगत जगदीश अहरवार के बेटे सौरभ अहरवार के घर के संबंध में थी। सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस टीम ने सौरभ के घर पर दबिश दी। हालांकि, तलाशी में कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन जब घर की अलमारी खोली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल भरे मिले।

इंजीनियर का बताया जा रहा पैसा

पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह रकम उनकी नहीं, बल्कि भोपाल में लोक निर्माण विभाग (PWD) में तैनात उनके एक रिश्तेदार इंजीनियर (रमेश कुमार) की है। परिजनों का दावा है कि यह पैसा करीब आठ महीने पहले उनके घर लाकर रखा गया था। सौरभ और उसका भाई अंकित किराए की टैक्सी चलाते हैं। अपनी मां के साथ उसी घर में रहते हैं।

आयकर व राजस्व विभाग को दी सूचना

इतनी बड़ी रकम बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी खुद मौके पर पहुंचे। एसपी ने परिजनों से घंटों पूछताछ की। इतनी बड़ी नकदी का मामला होने के कारण पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग और राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी। दोनों विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर नोटों की गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

मामले की गहन जांच जारी

एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत सौरभ के घर छापा मारा गया था, जहां से करीब 3 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतने लंबे समय से यह रकम यहां क्यों रखी गई थी, इसका वास्तविक स्रोत क्या है और परिजनों के दावों में कितनी सच्चाई है। जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *