आ रहा चक्रवाती तूफान ‘Akvan’, जानें ताजा हालात

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तीव्र होकर चक्रवाती तूफान ‘अक्वन’ (Cyclone Akvan) में तब्दील होने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी 17 नवंबर शाम तक इसके भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है।

यह प्रणाली दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर केंद्रित है। 19 नवंबर की रात तक यह आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचकर अति भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ‘अक्वन’ 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तट (नेल्लोर और तुनी के बीच) को पार (लैंडफॉल) कर सकता है। लैंडफॉल के समय तटीय आंध्र प्रदेश में हवा की गति 120-130 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है, जो बढ़कर 145 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा जिलों के निचले इलाकों में सामान्य ज्वार से 1 से 2 मीटर ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि पड़ोसी राज्य ओडिशा ने एहतियात के तौर पर 74 बचाव दल तैनात किए हैं।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु: 18 से 20 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि 19-20 नवंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या उससे अधिक) होने की संभावना है।

उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल (चेन्नई सहित) में 17 से 19 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा। 20 नवंबर को तेलंगाना में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।  

झारखंड में 20 और 21 नवंबर को व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा (विशेषकर गंजम, गजपति और पुरी जिलों) में 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 19-20 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। 

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17 से 20 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *